शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा एमसीएक्स (MCX) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में स्वतंत्र कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) के शुद्ध लाभ में 123.7% की जोरदार बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने 2017 की समान अवधि के मुकाबले दोगुने से अधिक मुनाफा कमाया। 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 18.77 करोड़ रुपये के मुकाबले एमसीएक्स ने 2018 की समान अवधि में 41.99 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछली 15 तिमाहियों में सर्वाधिक है। इस दौरान एमसीएक्स की शुद्ध आमदनी भी 62.81 करोड़ रुपये से 22.5% की बढ़ोतरी के साथ 76.93 करोड़ रुपये हो गयी।
वर्ष दर वर्ष आधार पर ही एमसीएक्स का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही एबिटा 36.5% की बढ़ोतरी के साथ 20.96 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 280 आधार अंक बढ़ कर 27.3% रहा। गौरतलब है कि कमोडिटी एक्सचेंज के वित्तीय नतीजे बाजार जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे।
एक्सचेंज पर कारोबार किये जाने वाले कमोडिटी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स का औसत दैनिक कारोबार 20,299 करोड़ रुपये की तुलना में 32% बढ़ोतरी के साथ 26,614 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में एमसीएक्स का शेयर 763.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 777.75 रुपये पर खुला। सवा 10 बजे के आस-पास यह 3.50 रुपये या 0.46% की गिरावट के साथ 760.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख