शेयर मंथन में खोजें

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) ने दक्षिण अफ्रीका में शुरू की नयी सहायक कंपनी

प्लाईवुड उत्पाद निर्माता सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) ने दक्षिण अफ्रीका में अपनी एक नयी सहायक कंपनी शुरू की है।

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स ने दक्षिण अफ्रीका के गबोन में सेंचुरी गबोन नाम से नयी इकाई स्थापित की है। सेचुरी गबोन लकड़ी, तहदार लकड़ी, प्लाईवुड और अन्य लकड़ी से बने उत्पादों का उत्पादन और कारोबार में संभालेगी।
नयी सहायक कंपनी शुरू करने की खबर से आज सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स का शेयर 180.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 182.45 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 183.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। पौने 11 बजे के आस-पास सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स के शेयरों में 1.00 रुपये या 0.55% की मजबूती के साथ 181.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। बता दें कि इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,041.33 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 364.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 150.10 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख