शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी (LIC) ने घटायी कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) में हिस्सेदारी

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने एफएमसीजी फर्म कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) में अपनी हिस्सेदारी घटायी है।

एलआईसी ने खुले बाजार में 55.18 लाख शेयर बेच कर कंपनी में अपनी शेयरधारिता 5% तक घटा ली है।
नवंबर 2017 में एलआईसी की कोलगेट पामोलिव में 7.03% हिस्सेदारी थी, जो 14 जनवरी तक 2.03% घट कर 5% रह गयी है। एलआईसी ने 14 महीनों से अधिक समय में एफएमसीजी फर्म के 55.18 लाख शेयर बेचे।
उधर बीएसई में कोलगेट पामोलिव का शेयर 1,323.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मजबूती के साथ 1,330.00 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में इसका ऊपरी स्तर 1,340.50 रुपये रहा है। 12.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 9.35 रुपये या 0.71% की बढ़ोतरी के साथ 1,333.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कोलगेट पामोलिव का शेयर 1,365.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 1,020.10 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख