शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की सहायक इकाई ने किया अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

ऑटोमोबिली पिनिनफेरिना (Automobili Pininfarina) ने हार्की एक्विजिशन (Harkey Acquisition) का अधिग्रहण कर लिया है।

ऑटोमोबिली पिनिनफेरिना प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की सहायक इकाई महिंद्रा ऑटोमोटिव मॉरीशस (Mahindra Automotive Mauritius) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
हार्की एक्विजिशन इस सौदे के बाद ऑटोमोबिली पिनिनफेरिना और परोक्ष रूप से महिंद्रा ऑटोमोटिव और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की सहायक कंपनी बन गयी है।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 726.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 729.95 रुपये पर खुला और अभी तक के सत्र में 733.80 रुपये तक चढ़ा है। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 727.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 90,380.10 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 992.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 695.20 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख