शेयर मंथन में खोजें

डीसीबी बैंक (DCB Bank) के मुनाफे में 51% बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में डीसीबी बैंक (DCB Bank) का मुनाफा 51% अधिक रहा।

बैंक ने 57 करोड़ रुपये की तुलना में 86.1 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि इसकी शुद्ध ब्याज आमदनी 250.5 करोड़ रुपये से 17% अधिक 293.6 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा डीसीबी बैंक की गैर-ब्याज आमदनी 74.9 करोड़ रुपये से 26% अधिक 94.5 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग लाभ 122.5 करोड़ रुपये से 42% बढ़ कर 173.8 करोड़ रुपये रहा।
बता दें कि बैंक ने 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान तीन नयी शाखाएँ खोलीं, जिससे इसकी कुल शाखाओं की संख्या 331 हो गयी है।
डीसीबी बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 0.87% से घट कर 0.71% रह गया, जबकि सकल एनपीए अनुपात 1.89% के मुकाबले 1.92% और प्रोविजन कवरेज अनुपात 73.36% से बढ़ कर 76.99% पर पहुँच गया। बैंक के प्रोविजन साल दर साल आधार पर ही 17% बढ़ कर 40.1 करोड़ रुपये के रहे।

प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बैंक के नतीजों को स्थिर बताया है।
उधर बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर 183.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 184.40 रुपये पर खुल कर आज 186.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। मगर मजबूत स्थिति में कारोबार करने के बाद नतीजों के घोषणा के साथ ही करीब पौने 3 बजे बैंक के शेयर में कमजोरी आनी शुरू हो गयी। अंत में यह 3.15 रुपये या 1.72% की कमजोरी के साथ 180.00 रुपये पर बंद हुआ। बता दें कि इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 5,567.41 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 204.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 139.50 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख