शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी (NHPC) की 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

सरकारी जल विद्युत कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

बता दें कि 21 जनवरी 2019 को एनएचपीसी के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर एक या एक से अधिक किस्तों में डिबेंचर/बॉन्ड जारी करके 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। बता दें कि 27 सितंबर 2018 को एनएचपीसी की सालाना आम बैठक में कंपनी के शेयरधारकों ने 3,300 करोड़ रुपये जुटाने को प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कंपनी उसी प्रस्ताव के तहत 2,000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
उधर बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 25.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़ोतरी के साथ 25.65 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 26.10 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 0.20 रुपये या 0.79% की मजबूती के साथ 25.65 रुपये पर बंद हुआ। बता दें कि इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,315.16 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 31.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 22.20 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख