शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनएचपीसी, माइंडट्री और जेट एयरवेज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनएचपीसी, माइंडट्री और जेट एयरवेज शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडो थाई सिक्योरिटीज, सीएंट, रैलीज इंडिया, फेडरल बैंक, आदित्य बिड़ला मनी, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज, एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, एयू स्मॉल बैंक बैंक, बर्नपुर सीमेंट, मास्टेक
मोतीलाल ओसवाल - कंपनी का तिमाही मुनाफा 248.32 करोड़ रुपये से घट कर 40.05 करोड़ रुपये रह गया।
जेट एयरवेज - कंपनी विभिन्न लागत में कटौती के उपायों, ऋण में कमी और धन जुटाने के विकल्पों पर काम कर रही है।
माइंडट्री - कंपनी का मुनाफा 206.3 करोड़ रुपये से घट कर 191.2 करोड़ रुपये रह गया।
5पैसा कैपिटल - कंपनी 25.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.67 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज - सहायक कंपनी इडेलवाइज अल्टरनेटिव एसेट एडवाइजर्स लिमिटेड ने ईआईएसएफ II, वैकल्पिक निवेश रणनीति फंड, को बंद कर दिया।
एनएचपीसी - कंपनी ने 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।
कोलगेट पामोलिव - सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने एफएमसीजी फर्म में अपनी हिस्सेदारी घटायी है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख