शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक : कार्यकारी निदेशक के रूप में विशाखा मुले की पुनर्नियुक्ति को आरबीआई की मंजूरी

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को विशाखा मुले (Vishakha Mulye) की कार्यकारी निदेशक (ईडी) के रूप में पुनर्नियुक्ति के लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गयी है।

मुले को बैंक ने और दो सालों के लिए ईडी नियुक्त किया है। बैंक ने कहा है कि उनकी नियुक्ति 19 जनवरी से प्रभावी होगी। वे 2015 से बैंक की कार्यकारी निदेशक और थोक बैंकिंग समूह की प्रमुख हैं।
बता दें कि बैंक के शेयरधारकों ने अप्रैल 2016 में ही विशाखा मुले की 5 साल तक नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी।
इस बीच बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 375.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 376.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 1.40 रुपये या 0.37% की बढ़ोतरी के साथ 376.50 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,42,506.78 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख