शेयर मंथन में खोजें

नतीजों की घोषणा से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में तेजी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) आज अपने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।

इससे पहले कंपनी के शेयर में करीब 1% की मजबूती देखने को मिल रही है, जिससे शेयर बाजार को भी सहारा मिल रहा है।
बता दें कि जानकारों ने साल दर साल आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में केवल 1%, मगर आमदनी में 40% की भारी वृद्धि का अनुमान लगाया है। इस लिहाज से 1,39,300 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी के साथ तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9,523 करोड़ रुपये रह सकता है।
इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू कारोबारी साल की समान अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 17.9% और शु्द्ध आमदनी में 53.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,134.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 1,141.00 रुपये पर खुल अभी तक के कारोबार में 1,147.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 11 बजे यह 10.20 रुपये या 0.90% की मजबूती के साथ 1,144.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख