शेयर मंथन में खोजें

सफाई देने के बावजूद 4% से अधिक टूटा जेट एयरवेज (Jet Airways) का शेयर

आर्थिक संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में आज फिर से 4% से गिरावट देखने को मिल रही है।

कल खबर आयी थी कि मध्य-पूर्व की प्रमुख विमानन इतिहाद, जेट एयरवेज में और निवेश करने को लेकर तैयार है। मगर इतिहाद ने इसके लिए काफी सख्त शर्तें रखी हैं। इन शर्तों में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और उनके पूरे परिवार का कंपनी प्रबंधन से बाहर निकलना और इसके शेयर के 15 जनवरी के बंद भाव की तुलना में करीब 50% डिस्काउंट पर निवेश शामिल है।
इस खबर पर बीएसई ने जेट एयरवेज से जवाब माँगा था। कंपनी ने जवाब में इतिहाद के साथ डिस्काउंट पर निवेश के लिए बातचीत से इंकार किया है। साथ ही जेट ने स्पष्ट किया है कि कंपनी लागत में कटौती, कर्ज के बोझ को कम करने और पैसा जुटाने के कई विकल्पों पर काम कर रही है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 271.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 263.00 रुपये पर खुल अभी तक के कारोबार में 256.60 रुपये के निचले स्तर तक नीचे गिरा है। करीब सवा 12 बजे यह 11.00 रुपये या 4.06% की गिरावट के साथ 260.10 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख