शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने हरी झंडी दिखा दी है।

कैडिला हेल्थकेयर ने जानकारी दी है कि जायडस कैडिला को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एसिटाजोलामाइड ईआर कैप्सूल (Acetazolamide ER Capsules) के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
एसिटाजोलामाइड शक्तिशाली कार्बोनिक एनहाइड्रेज अवरोधक है, जिसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के मोतियाबिंद के इलाज में किया जाता है। कंपनी इस दवा का उत्पादन अपने मौरेया, अहमदाबाद में स्थित फॉर्मुलेशंस विनिर्माण संयंत्र में करेगी।
उधर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 352.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 353.10 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद कारोबार के दौरान यह 358.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 0.30 रुपये या 0.09% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 352.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 36,102.28 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख