शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) के मुनाफे में 27.4% की गिरावट

तिमाही दर तिमाही आधार पर 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटी सेवा प्रदाता सीएंट (Cyient) के मुनाफे में 27.4% की गिरावट दर्ज की गयी।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 127.1 करोड़ रुपये के मुकाबले सीएंट का मुनाफा घट कर 92.3 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान सीएंट की शुद्ध आमदनी 1,186.9 करोड़ रुपये से 0.1% की मामूली वृद्धि के साथ 1,187.7 करोड़ रुपये रही।
बता दें कि प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने सीएंट के नतीजों के मिला-जुला बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि कंपनी की आमदनी अनुमान से कम रही है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर ही सीएंट का एबिट 10.3% की गिरावट के साथ 146.20 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 114 अंक बढ़ कर 12.3% हो गया। सीएंट की डॉलर आमदनी देखें तो 2.3% की गिरावट के साथ 16.51 करोड़ डॉलर रह गयी, जबकि स्थिर मुद्रा में भी कंपनी की आमदनी 1.5% घटी।
वहीं साल दर साल आधार पर सीएंट का ऑपरेटिंग मुनाफा 22.2% बढ़ कर 174.9 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग मार्जिन 14.7% रहा, जो पिछली 12 तिमाहियों में सर्वाधिक है।
इस बीच बीएसई में सीएंट का शेयर 627.55 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 600.00 पर खुल कर सुबह से ही दबाव में है। करीब साढ़े 12 बजे यह 24.60 रुपये या 3.92% की गिरावट के साथ 603.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख