शेयर मंथन में खोजें

तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले 52 हफ्तों के शिखर के करीब विप्रो (Wipro)

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।

इससे पहले कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई में विप्रो का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 336.40 पर खुल कर 343.20 रुपये तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों के शिखर (344.00 रुपये) के काफी करीब है। करीब पौने 2 बजे विप्रो के शेयरों में 5.55 रुपये या 1.65% की बढ़ोतरी के साथ 341.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं।
जानकारों ने तिमाही दर तिमाही आधार पर विप्रो के मुनाफे में 23.7% और आमदनी में 4.7% की बढ़ोतरी की संभावना जतायी है। इस लिहाज से 15,220 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ कंपनी का मुनाफा 2,336 करोड़ रुपये रह सकता है। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर जानकारों ने विप्रो का एबिट 35.2% अधिक 2,622 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 280 आधार अंक बढ़ कर 17.2% रहने का अनुमान लगाया गया है।
इससे पहले साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विप्रो के मुनाफे में 13.81% की गिरावट आयी थी। विप्रो का मुनाफा 2,192 करोड़ रुपये से घट कर 1,889 करोड़ रुपये रहा था। आईटी कंपनी की शुद्ध आमदनी 13,423.40 करोड़ रुपये से 8.32% की बढ़त के साथ 14,541 करोड़ रुपये रही थी। बता दें कि वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे जानकारों के अनुमानों से कमजोर रहे थे। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख