शेयर मंथन में खोजें

14% से अधिक टूटा सन फार्मा एडवांस्ड (Sun Pharma Advanced) का शेयर

सन फार्मा एडवांस्ड (Sun Pharma Advanced) के शेयर भाव में 14% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

दरअसल में खबर है कि एक विसलब्लोअर (मुखबिर) ने सेबी से कंपनी की शिकायत की है। शिकायत में कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े गंभीर आरोप शामिल बताये जा रहे हैं, जिसमें कंपनी के आदित्य मेडीसेल के साथ लेन-देन पर शक जताया गया है। खबर के अनुसार 2014 से 2017 के बीच दोनों पक्षों के बीच 5,800 करोड़ रुपये के लेन-देन हुई थीं।
जानकारों के मुताबिक सन फार्मा के खिलाफ विसलब्लोअर की शिकायत बेहद गंभीर है, क्योंकि यह कॉर्पोरेट गवर्नेंस में गड़बड़ी का मामला है। खबर यह भी है कि बीएसई ने इस मामले में सन फार्मा से स्पष्टिकरण माँगा है, जिस पर अभी कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
बीएसई में सन फार्मा का शेयर 172.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 173.30 पर खुला। सुबह से ही कंपनी के शेयर का रुख नीचे की ओर है। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 24.30 रुपये या 14.13% की गिरावट के साथ 147.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख