शेयर मंथन में खोजें

महाराष्ट्र सरकार के साथ करार की खबर से चढ़ा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

खबरों के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने निजी क्षेत्र के यस बैंक (Yes Bank) के साथ करार किया है।

राज्य सरकार ने अपने ई-पीडीसी कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापार संवाददाता एजेंटों के रूप में उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) को इलेक्ट्रॉनिक पीडीएस प्रणाली पर सूचीबद्ध करने के लिए बैंक के साथ हाथ मिलाया है। इसके माध्यम से वे बैंक के एजेंट बन सकते हैं।
साझेदारी के तहत यस बैंक 20,000 से अधिक राशन की दुकानों को समर्थ करेगा, जो 7 लाख से अधिक लाभार्थियों को बुनियादी बैंकिंग सेवाएँ दे सकते हैं। बैंक पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, लातूर, पुणे जैसे स्थानों में पीडीएस की करीब 40% दुकानों को तकनीकी रूप से समर्थ बनायेगा। इस खबर के सहारे बैंक के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। इससे पहले लगातार 4 सत्रों में बैंक के शेयर में गिरावट आयी है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 192.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 194.80 रुपये पर खुला। 196.60 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 11 बजे यह 2.95 रुपये या 1.54% की मजबूती के साथ 195.05 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 45,113.26 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख