शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को उत्सर्जन नियंत्रण उपकरणों की स्थापना के लिए मिला ठेका

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन उपकरण निर्माता बीएचईएल (BHEL) को उत्सर्जन नियंत्रण उपकरणों की स्थापना के लिए ठेका मिला है।

बीएचईएल को यह ठेका महाराष्ट्र के जलगाँव जिला में स्थित 660 मेगावाट की भुसावल सुपरक्रिटिकल विद्युत परियोजना (इकाई 6) के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (एमएसपीजीसी) ने दिया है।
बता दें कि कोयला आधारित इस परियोजना का निर्माण भी बीएचईएल ही कर रही है। बीएचईएल को परियोजना एमएसपीजीसी ने ही सौंपी है और कंपनी पर भरोसा जताते हुए अब बिजली उत्पादन उपकरणों की स्थापना, कोयले में परिवर्तन के कारण विभिन्न उपकरणों / उप-प्रणालियों में परिवर्तन और सीएचपी / एएचपी में संशोधन का काम भी सौंप दिया है। नये कार्य के साथ ठेके के लिए संशोधित राशि 3,750 करोड़ रुपये हो गयी है।
उत्सर्जन नियंत्रण उपकरणों के मामले में बीएचईएल देश में सबसे शुरुआती प्रवेशकों में से एक और कई दशकों से इस कारोबार में अग्रणी कंपनी रही है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 71.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़ोतरी के साथ 71.30 रुपये पर खुला। 71.60 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.28% की हल्की वृद्धि के साथ 71.20 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बीएचईएल के शेयर का सर्वाधिक भाव 108.00 रुपये और निचला स्तर 61.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख