शेयर मंथन में खोजें

आईटी सेवाओं में टीसीएस (TCS) दशक का सबसे तेजी से बढ़ता ब्रांड

टीसीएस (TCS) को आईटी सेवा क्षेत्र में पिछले एक दशक का सबसे तेजी से बढ़ता ब्रांड घोषित किया गया है।

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी को दुनिया की अग्रणी ब्रांड मूल्यांकन फर्म ब्रांड फ्रांस (Brand France) ने अपनी 2019 आईटी सेवा रेंकिंग्स में सबसे ऊपर रखा है। ब्रांड फ्रांस की रिपोर्ट के मुताबिक टीसीएस की ब्रांड वैल्यू 2010 में 2.34 अरब डॉलर के मुकाबले 447% की बढ़ोतरी के साथ 2019 में 12.8 अरब डॉलर हो गयी है। वहीं साल दर साल आधार पर टीसीएस की ब्रांड वैल्यू 23% बढ़ी है।
दावोस, स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में ब्रांड फ्रांस ने अपनी रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में टीसीएस की ब्रांड रेटिंग भी एए+ से बढ़ा कर एएए- कर दी गयी है।
हालाँकि इस खबर का टीसीएस के शेयर पर सकारात्मक असर नहीं पड़ा है। बीएसई में टीसीएस का शेयर 1,900.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 1,900.00 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद से टीसीएस दबाव में ही है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 17.35 रुपये या 0.91% की कमजोरी के साथ 1,883.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में टीसीएस के शेयर का सर्वाधिक भाव 2,273.00 रुपये और निचला स्तर 1,391.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख