शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) के मुनाफे में 11.5% और शुद्ध आमदनी में 10.7% वृद्धि का अनुमान

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) आज अपने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।

नतीजों की घोषणा से पहले कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। दरअसल बाजार जानकारों ने आईटीसी के मुनाफे में 11.5% और शुद्ध आमदनी में 10.7% वृद्धि का अनुमान लगाया है। आमदनी को सिगरेट और एफएमसीजी कारोबार से सहारा मिल सकता है।
बता दें कि इस लिहाज से 10,704.3 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी के साथ आईटीसी 3,137.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा सकती है। वहीं आईटीसी के एबिटा के लिए साल दर साल आधार पर ही 10.5% की बढ़ोतरी के साथ 4,313.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन सपाट 40.3% पर रहने का अनुमान लगाया गया है।
इससे पहले पिछली तिमाही में साल दर साल आधार पर ही आईटीसी के मुनाफे में 11.9% की बढ़त दर्ज की गयी थी। 2,818.68 करोड़ रुपये के मुकाबले आईटीसी ने 2,954.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। पिछली तिमाही में आईटीसी के वित्तीय नतीजों को सिगरेट, एफएमसीजी और पेपर कारोबार से काफी मदद मिली थी।
बीएसई में आईटीसी का शेयर 289.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 292.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 2.25 रुपये या 0.78% की मजबूती के साथ 292.00 रुपये के भाव पर ही कारोबार हो रहा है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में आईटीसी के शेयर का सर्वाधिक भाव 322.70 रुपये और निचला स्तर 251.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख