शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में 13.8% इजाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) के मुनाफे में 13.8% की बढ़त दर्ज की गयी है।

2017 की समान तिमाही में 3,090.2 करोड़ रुपये के मुकाबले आईटीसी ने 3,209.1 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। जानकारों के अनुमान के अनुसार रहे आईटीसी के वित्तीय नतीजों को होटल, कृषि और पेपर कारोबार से काफी मदद मिली।
कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 14.9% बढ़ कर 11,227.7 करोड़ रुपये हो गयी। आईटीसी का एबिटा 11.2% बढ़ कर 4,325.8 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 127 आधार अंक घट कर 38.5% रह गया। विभिन्न आयामों पर नजर डालें तो साल दर साल आधार पर ही आईटीसी की सिगरेट आमदनी में 9.6%, एफएमसीजी में 11.5%, होटल कारोबार में 11.7%, कृषि में 25.7% और पेपरबोर्ड आमदनी में 20.5% की बढ़ोतरी हुई। वहीं आईटीसी की अन्य आमदनी भी साल दर साल आधार पर 30.2% की वृद्धि के साथ 836.4 करोड़ रुपये रही।
हालाँकि जानकारों के अनुमान के करीब रहे नतीजों के बावजूद आईटीसी के शेयर में कमजोरी आयी है। बीएसई में आईटीसी का शेयर 289.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 292.00 रुपये पर खुला। करीब 2 बजे के बाद से इसके शेयरों में तीखी बिकवाली देखने को मिली है। सवा 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 11.75 रुपये या 4.06% की गिरावट के साथ 278.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख