शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) ने दोबारा शुरू की स्पंज आयरन इकाई

सरकारी खनन कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने तेलंगाना में स्थित अपनी स्पंज आयरन इकाई में फिर से उत्पादन शुरू कर दिया है।

करीब ढाई साल पहले प्रशासनिक कारणों से बंद किये गये इस संयंत्र को आर्थिक रूप से अस्थिर माना गया था। हालाँकि बदली हुई परिस्थितियों और बाजार में स्टील की बेहतर माँग के कारण कंपनी ने इकाई को फिर से चालू करने का फैसला किया।
इस संयंत्र की अच्छी गुणवत्ता वाले स्पंज आयरन की मौजूदा उत्पादन क्षमता 100 टन प्रतिदिन की है। मगर लंबे समय तक बंद रहने के कारण वर्तमान में इसे 50% क्षमता के साथ ही शुरू किया गया है।
हालाँकि इस सकारात्मक खबर का कंपनी के शेयर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 90.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 91.65 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। अंत में यह 0.40 रुपये या 0.44% की कमजोरी के साथ 90.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 152.15 रुपये और निचला स्तर 86.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख