शेयर मंथन में खोजें

7.5% से अधिक उछला एचजी इन्फ्रा (HG Infra) का शेयर

निर्माण कंपनी एचजी इन्फ्रा (HG Infra) का शेयर आज 7.5% से ज्यादा वृद्धि के साथ बंद हुआ।

कंपनी को एनएचएआई (NHAI) से एक सड़क परियोजना के लिए 958.82 करोड़ रुपये का ठेका मिला है, जिसके तहत इसे राजस्थान में एनएच-148एन पर 6-लेनिंग की करीब 37 किमी लंबी सड़क तैयार करनी है। ठेके की कार्य अवधि नियुक्ति तिथि से दो साल है। इसी खबर के सहारे एचजी इन्फ्रा के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
बीएसई में एचजी इन्फ्रा का शेयर 187.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 189.75 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 206.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 14.35 रुपये या 7.65% की बढ़ोतरी के साथ 202.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,316.46 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 355.75 रुपये और निचला स्तर 170.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख