शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने किया करीब 10 लाख इक्विटी शेयरों का आवंटन

बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने करीब 10 लाख इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 9,77,976 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। इससे एचडीएफसी बैंक की चुकता शेयर पूँजी 543.90 रुपये से बढ़ कर 544.09 करोड़ रुपये की हो गयी है।
उधर बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,134.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 2,136.10 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 2,150.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 24.60 रुपये या 1.15% की कमजोरी के साथ 2,109.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 5,73,746.80 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 2,219.05 रुपये और निचला स्तर 1,830.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख