शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने मिलाया ह्यूलेट पैकर्ड (Hewlett Packard) से हाथ

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी ह्यूलेट पैकर्ड (Hewlett Packard) या एचपी के साथ साझेदारी की है।

करार के तहत इन्फोसिस, एचपी के नये उपभोग आधारित आईटी मॉडल 'एचपीई ग्रीनलेक' के जरिये अपने ग्राहकों के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी लायेगी।
इस साझेदारी से इन्फोसिस की ग्राहक कंपनियों के लिए स्मार्ट इन्फ्रा निवेश और उपभोग के लिए भुगतान काफी आसान हो जायेगा। ग्राहक कंपनियों को सुरक्षित निजी क्लाउड प्राप्त होने का भी लाभ मिलेगा। हालाँकि इस खबर का इन्फोसिस के शेयर पर कोई सकारात्मक असर नहीं दिख रहा है।
बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 731.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की कमजोरी के साथ 729.50 रुपये पर खुला। बाजार में सुस्ती के बीच अभी तक के कारोबार में इन्फोसिस हरे निशान में नहीं आ पाया है। सवा 10 बजे के करीब यह 8.10 रुपये या 1.11% की गिरावट के साथ 723.35 रुपये पर चल रहा है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इन्फोसिस के शेयर का शिखर 754.95 रुपये और तलहटी 545.85 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख