शेयर मंथन में खोजें

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के तिमाही मुनाफे में 8.2% की गिरावट

साल दर साल आधार पर 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के मुनाफे में 8.2% की गिरावट दर्ज की गयी।

2017 की इसी तिमाही में 239.1 करोड़ रुपये से घट कर कंपनी का मुनाफा 219.6 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,542.9 करोड़ रुपये से 19.8% की बढ़त के साथ 1,848.3 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिटा 9.0% की गिरावट के साथ 336.8 करोड़ रुपये, जबकि एबिटा मार्जिन 578 आधार अंक घट कर 18.2% रह गया।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कंपनी के नतीजे मार्जिन के मोर्चे पर अनुमान से कमजोर रहे। मगर इसकी आमदनी ब्रोकिंग फर्म के अंदाजे से अधिक रही। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने जिक्र किया है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से कंपनी के सकल मार्जिन को राहत मिलेगी।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज की उपभोक्ता और बाजार आमदनी 22.1% की बढ़त के साथ 1,597.4 करोड़ रुपये रही। मगर इसकी औद्योगिक उत्पाद आमदनी में केवल 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
बीएसई में पिडिलाइट का शेयर 1,130.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 1,109.00 रुपये पर खुल कर 1,091.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। पौने 12 बजे के करीब यह 28.65 रुपये या 2.53% की कमजोरी के साथ 1,102.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख