शेयर मंथन में खोजें

3.5% चढ़ा जिंदल ड्रिलिंग (Jindal Drilling) का शेयर

जिंदल ड्रिलिंग (Jindal Drilling) का शेयर आज करीब 3.5% की मजबूती के साथ बंद हुआ।

जिंदल ड्रिलिंग को देश की सबसे बड़ी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) से ठेका मिला है। ओएनजीसी ने कंपनी को अपतटीय ड्रिलिंग रिग के जहाज भाड़े के लिए ठेका दिया है, जिसकी अवधि 3 वर्ष और मूल्य करीब 407 करोड़ रुपये है।
ओएनजीसी से ठेका मिलने की खबर से जिंदल ड्रिलिंग के शेयर को सहारा मिला। बीएसई में जिंदल ड्रिलिंग का शेयर 110.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 108.05 रुपये पर खुला। साढ़े 11 बजे तक दबाव में रहने के बाद कंपनी के शेयर भाव में बढ़ोतरी शुरू हुई, जिससे यह कारोबार के दौरान 116.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 3.80 रुपये या 3.45% की वृद्धि के साथ 113.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 329.80 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 215.00 रुपये और निचला स्तर 106.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख