शेयर मंथन में खोजें

बेहतर नतीजों से उछला फाइजर (Pfizer) का शेयर

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) के मुनाफे में 51.3% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 87.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 131.9 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 456.5 करोड़ रुपये की तुलना में 12.6% की बढ़त के साथ 513.8 करोड़ रुपये हो गयी। तिमाही के दौरान कंपनी के कुल व्यय 377.52 करोड़ रुपये के रहे।
मुनाफे और आमदनी में शानदार वृद्धि के सहारे कंपनी के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
बीएसई में फाइजर का शेयर 2,681.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 2,799.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 114.40 रुपये या 4.27% की तेजी के साथ 2,795.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में फाइजर के शेयर का सर्वाधिक भाव 3,840.00 रुपये और निचला स्तर 2,050.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख