शेयर मंथन में खोजें

तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले डीएचएफएल (DHFL) में 5% से ज्यादा की उछाल

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी डीएचएफएल (DHFL) के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

करीब साढ़े 10 बजे सेंसेक्स में 222 अंकों की बढ़ोतरी के बीच डीएचएफएल का शेयर मजबूत स्थिति में बना हुआ है। गौरतलब है कि कंपनी आज अपने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करने जा रही है।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 206.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 211.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 223.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 10 बजे यह 11.00 रुपये या 5.35% की बढ़ोतरी के साथ 217.55 रुपये के भाव पर चल रहा है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में डीएचएफएल के शेयर का सर्वाधिक भाव 690.00 रुपये और निचला स्तर 176.05 रुपये रहा है।
पिछली तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो कारोबारी साल 2017-18 की दूसरी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में डीएचएफएल का मुनाफा 52.5% अधिक रहा था। प्रोविजन में जोरदार वृद्धि और नकदी संकट के बावजूद कंपनी ने 287.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 438.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 2,627.9 करोड़ रुपये से 33.8% बढ़ कर 3,515.7 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख