शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान फूड्स (Hindustan Foods) खरीदेगी एटीसी बेवरेजेज में हिस्सेदारी, शेयर चढ़ा

खाद्य उत्पाद कंपनी हिंदुस्तान फूड्स (Hindustan Foods) एटीसी बेवरेजेज (ATC Beverages) में 40% हिस्सेदारी खरीदेगी।

एटीसी बेवरेजेज बेंगलुरु में स्थित एक पेय उत्पाद निर्माता कंपनी है। इसके उत्पादों में आइस क्रीम सोडा और सोडा वॉटर आदि शामिल हैं।
हिंदुस्तान फूड्स के निदेशक मंडल ने इस सौदे को हरी झंडी दिखा दी है। हिस्सेदारी की लेन-देन शेयर खरीद करार के जरिये एक ही किस्त में होगी, जिसके फरवरी 2019 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
इसके अलावा हिंदुस्तान फूड्स के बोर्ड ने 25 जनवरी से नीरज चंद्र (Neeraj Chandra) की निदेशक मंडल में एक अतिरिक्त निदेशक (स्वतंत्र निदेशक) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
एटीसी बेवरेजेज की हिस्सेदारी खरीदने की खबर से हिंदुस्तान फूड्स के शेयर को काफी सहारा मिल रहा है। बीएसई में हिंदुस्तान फूड्स का शेयर 350.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 350.15 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 360.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 11 बजे यह 9.90 रुपये या 2.83% की वृद्धि के साथ 360.00 रुपये के भाव पर ही चल रहा है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में हिंदुस्तान फूड्स के शेयर का सर्वाधिक भाव 484.00 रुपये और निचला स्तर 252.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख