शेयर मंथन में खोजें

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के शेयर में करीब 4.5% की उछाल

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के शेयर में करीब 4.5% की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने प्रकुल कौशिव (Prakul Kaushiva) को गैर-कार्यकारी अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। कौशिव की नियुक्ति 24 जनवरी से प्रभावी है।
बता दें कि आईआईएम, अहमदाबाद से एमबीए कौशिव ने आईआईटी, दिल्ली से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। भारती इन्फ्राटेल से पहले वे जनरल इलेक्ट्रिक, गोल्डमैन सैक्स और सीपीपी इन्वेस्टमेंट में कई अलग-अलग पद संभाल चुके हैं।
कौशिव की नियुक्ति की खबर से आज कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का शेयर 263.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 263.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 280.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 12 बजे यह 11.75 रुपये या 4.46% की वृद्धि के साथ 275.15 रुपये के भाव पर चल रहा है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में भारती इन्फ्राटेल के शेयर का सर्वाधिक भाव 355.50 रुपये और निचला स्तर 241.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख