शेयर मंथन में खोजें

वित्तीय नतीजों से पहले मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर में मजबूती

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करने जा रही है।

बता दें कि जानकारों ने मारुति के दिसंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 6% और शुद्ध आमदनी में 1% की बढ़त का अनुमान लगाया है। इस लिहाज से 19,465 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ मारुति का मुनाफा करीब 1,907 करोड़ रुपये रह सकता है।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 7,037.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 7,069.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 7,131.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 1 बजे यह 56.85 रुपये या 0.81% की वृद्धि के साथ 7,094.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में मारुति के शेयर का उच्चतम स्तर 9,922.85 रुपये और निचला स्तर 6,501.65 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर मारुति के मुनाफे में चार वर्षों में पहली बार गिरावट दर्ज की गयी थी। उच्च कमोडिटी लागत और रुपये में कमजोरी के कारण वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में 2,484.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में मारुति सुजुकी का मुनाफा 9.8% की गिरावट के साथ 2,240.4 करोड़ रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख