शेयर मंथन में खोजें

11% से अधिक उछला दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilizers) का शेयर

रसायन कंपनी दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilizers) के शेयर में 11% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी ने वाणिज्यिक पत्रों के पुनर्भुगतान से संबंधित कुछ अफवाहों पर एक स्पष्टीकरण जारी किया है। दीपक फर्टिलाइजर्स के मुताबिक कंपनी नियत तिथियों के अनुसार वाणिज्यिक पत्रों का भुगतान कर रही है। आखरी बार कंपनी ने चालू महीने में नियत तारीख को अपने अंतिम वाणिज्यिक पत्रों को चुका दिया है।
साथ ही दीपक फर्टिलाइजर्स ने साफ किया है कि कंपनी या इसकी किसी सहायक इकाई द्वारा अब कोई वाणिज्यिक पत्र बकाया नहीं हैं। इसी स्पष्टीकरण के सहारे कंपनी के शेयर में तेजी आयी है।
बीएसई में दीपक फर्टिलाइजर्स का शेयर 106.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 107.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 120.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी का शेयर 12.65 रुपये या 11.89% की वृद्धि के साथ 119.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,046.99 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 415.00 रुपये और निचला स्तर 104.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख