शेयर मंथन में खोजें

एक महीने के निचले स्तर तक गिरा अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) का शेयर

दवा कंपनी अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) का शेयर आज एक महीने के निचले स्तर तक फिसल गया।

बुधवार 30 जनवरी को अजंता फार्मा के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों के अलावा शेयरों की वापस खरीद पर विचार किया जायेगा। इस खबर का कंपनी के शेयर पर नकारात्मक असर दिख रहा है।
बीएसई में अजंता फार्मा का शेयर 1,127.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 1,140.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,084.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। सवा 10 बजे के करीब यह 10.35 रुपये या 0.92% की कमजोरी के साथ 1,117.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर अजंता फार्मा की बाजार पूँजी 9,832.17 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,509.70 रुपये तक चढ़ा और 897.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख