शेयर मंथन में खोजें

लगातार आठवें सत्र में टूटा ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) का शेयर

कार्बन और ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड निर्माता कंपनी ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) में करीब 7% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

गौरतलब है कि कंपनी का शेयर आज लगातार आठवें सत्र में कमजोर स्थिति में है और 52 हफ्तों के नये निचले स्तर तक फिसला है। जानकारों का मानना है कि चीन से आयात और एंटी-डंपिंग ड्यूटी (प्रति-पाटन शुल्क) से संबंधित चिंताओं के कारण ग्रेफाइट का शेयर दबाव में है।
जानकार मान रहे हैं कि सितंबर 2018 में एंटी-डंपिंग ड्यूटी हटाने और चीन से उच्च आयात ने घरेलू गैर-यूएचपी (अल्ट्रा-हाई पावर) कीमतों को प्रभावित किया है, जबकि स्टील की कमजोर कीमतों ने यूएचपी के दाम प्रभावित किये हैं।
साथ ही कंपनी ने अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट पर लंबित स्पष्टीकरण के कारण चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही से ईरान को निर्यात भी बंद कर दिया है। दरअसल ईरान कंपनी के लिए एक प्रमुख निर्यात गंतव्य है। ईरान को निर्यात पर रोक से कंपनी के मार्जिन प्रभावित होंगे।
बीएसई में ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 552.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 525.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 470.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर है। सवा 12 बजे के करीब यह 38.95 रुपये या 7.05% की कमजोरी के साथ 513.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख