शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) से 6 टिप्पणियाँ

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके मध्य प्रदेश के पीथमपुर में स्थित संयंत्र के लिए 6 टिप्पणियाँ दी हैं।

ल्युपिन ने 26 जनवरी को यूएसएफडीए द्वारा संयंत्र का निरीक्षण पूरा किये जाने की घोषणा की थी। यूएसएफडीए ने 14 से 25 जनवरी के बीच कंपनी के पीथमपुर संयंत्र का निरीक्षण किया था।
ल्युपिन इन टिप्पणियों का संतोषजनक ढंग से समाधान करने के लिए आश्वस्त है। बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
इस खबर से ल्युपिन के शेयर में कमजोर शुरुआत हुई थी। मगर सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही ल्युपिन के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई में ल्युपिन का शेयर 863.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 850.00 रुपये पर खुला।
कमजोर शुरुआत के बाद शेयर का रुख करीब 11 बजे तक ऊपर की रहा। इसके बाद से यह एक दायरे में है। पौने 1 बजे के करीब यह 1.35 रुपये या 0.16% की बढ़त के साथ 864.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख