शेयर मंथन में खोजें

3% से अधिक फिसला एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) का शेयर

भारत की सबसे बड़ी लीड एसिड बैटरी निर्माता एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के शेयर भाव में आज 3% से ज्यादा की गिरावट दिख रही है।

बता दें कि कंपनी अगले सोमवार यानी 04 फरवरी को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित करने जा रही है। दरअसल बाजार जानकारों का मानना है कि तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 13.3% और शुद्ध आमदनी में 5.8% की गिरावट आ सकती है।
हालाँकि साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 7.3% और शुद्ध आमदनी में 12.5% की बढ़त का अनुमान लगाया गया है। इस लिहाज से 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एक्साइड 2,563.1 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी के साथ 165.5 करोड़ रुपये के मुनाफे में रह सकती है।
नतीजों से पहले कंपनी का शेयर दबाव में है। बीएसई में एक्साइड का शेयर 230.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 229.10 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में हरे निशान में नहीं आ सका है। इस बीच यह 220.00 रुपये के एक महीने के निचले भाव तक भी गिरा है। 1 बजे के करीब यह 7.60 रुपये या 3.30% की कमजोरी के साथ 222.75 रुपये पर चल रहा है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में एक्साइड के शेयर का सर्वाधिक भाव 304.65 रुपये और निचला स्तर 192.85 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख