शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हुआ मुनाफा

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) को वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही में 41.54 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इससे पहले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी 54.75 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। मगर अभी भी यह जानकारों के अनुमान से करीब 42% कम रहा। इस दौरान कंपनी की शुद्ध तिमाही आमदनी 267.43 करोड़ रुपये से 27.2% की वृद्धि के साथ 340.06 करोड़ रुपये रही, जो बाजार के अनुमान से 25% कम है।
कंपनी का एबिटा (हानि) 60.49 करोड़ रुपये से घट कर 38.73 करोड़ रुपये, जिसके 27.88 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। एबिटा हानि के कारण कंपनी का एबिटा मार्जिन भी नकारात्मक ही रहा।
उधर बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 745.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 742.25 रुपये पर खुला। साढ़े 12 के करीब 725.00 रुपये के निचले स्तर पर फिसलने के बाद इस एक हल्की उछाल आयी, जिससे यह शेयर 763.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2 बजे के करीब गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में 1.70 रुपये रुपये या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 747.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों में गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर का सर्वाधिक भाव 917.00 रुपये और निचला स्तर 462.00 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख