शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

इन्फोसिस ने गुरुवार 24 जनवरी को कंपनी के पात्र कर्मचारियों को 2015 स्टॉक प्रोत्साहन मुआवजा योजना के तहत 5 रुपये प्रति वाले 4,424 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। इसके साथ ही इन्फोसिस की इश्यूड और सब्सक्राइब्ड शेयर पूँजी बढ़ कर 21,84,32,61,610 रुपये की हो गयी है।
उधर बाजार में हुई जोरदार बिकवाली के बीच आज इन्फोसिस के शेयर में भी कमजोरी आयी। बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 730.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 732.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 733.85 रुपये और निचला स्तर 719.05 रुपये रहा।
अंत में यह 2.00 रुपये या 0.27% की कमजोरी के साथ 728.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर इन्फोसिस की बाजार पूँजी 3,18,124.94 करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 754.95 रुपये और निचला स्तर 545.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख