शेयर मंथन में खोजें

कॉफी डे ने आयकर विभाग से किया माइंडट्री के बजाय अपने शेयर जब्त करने का अनुरोध

खबरों के अनुसार कॉफी डे एंटरप्राइजेज (Coffee Day Entreprises) ने आयकर विभाग से माइंडट्री (Mindtree) में अपनी हिस्सेदारी के बजाय अपने शेयर जब्त करने का अनुरोध किया है।

कॉफी डे ने आयकर विभाग से अपने 150 करोड़ रुपये के शेयर जब्त करने की गुजारिश की है। दरअसल आयकर विभाग ने संभावित टैक्स डिमांड (Tax Demand) के संबंध में माइंडट्री में कॉफी डे और इसके संस्थापक वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) के शेयरों का कुछ हिस्सा जब्त कर लिया है। इससे सिद्धार्थ की माइंडट्री में हिस्सेदारी बेचने की संभावित योजना प्रभावित हो सकती है, जिसके लिए वे कई कंपनियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
खबर है कि माइंडट्री के शेयरों के लिए कॉफी डे की इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो के साथ बातचीत चल रही थी। दोनों पक्षों के बीच अब सौदा (यदि हुआ) 975-1,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हो सकेगा, जो पहले 1,200 रुपये पर हो सकता था। बता दें कि माइंडट्री में हिस्सेदारी बेच कर सिद्धार्थ की कॉफी डे का करीब 5,000 करोड़ रुपये का ऋण घटाने की योजना है।
आयकर विभाग ने माइंडट्री में कॉफी डे के 22.20 लाख और सिद्धार्थ के 52.70 लाख शेयरों के हस्तांतरण पर भी रोक लगा दी है। आयकर विभाग का यह आदेश 25 जनवरी 2019 से 6 महीने तक लागू रहेगा। हालाँकि इससे पहले खबर आयी थी कि कॉफी डे आयकर विभाग द्वारा माइंडट्री के जब्त किये शेयरों को मुक्त करवाने के लिए जरूरी कदम उठायेगी।
बीएसई में कॉफी डे का शेयर 269.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 271.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 267.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। सवा 11 बजे के करीब यह 1.85 रुपये या 0.69% की गिरावट के साथ 268.10 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 358.45 रुपये तक चढ़ा और 237.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
वहीं इस समय माइंडट्री का शेयर 13.70 रुपये या 1.58% की मजबूती के साथ 882.35 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख