शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने लॉन्च की नयी जियो रेल ऐप्प (Jio Rail App)

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने रेल सुविधाओं की पूरी जानकारी के साथ जियो रेल ऐप्प (Jio Rail App) लॉन्च कर दी है।

इसके जरिये जियो फोन और जियो फोन 2 उपभोक्ता आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। यानी अब जियो फोन उपभोक्ता जियो रेल ऐप्प के जरिये ट्रेन की टिकट बुक और ट्रेन के पीएनआर स्टेट्स की भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
जियो रेल ऐप्प पर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या ई-वॉलेट की मदद से भी टिकट बुक किया जा सकेगा। इसके अलावा ऐप्प के माध्यम से टिकट रद्द, सीट की उपलब्धता और अन्य कई सुविधाएँ इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि जियो फोन के जिन ग्राहकों के पास आईआरसीटीसी खाता नहीं है, वे जियो रेल ऐप्प का उपयोग करके नया खाता भी बना सकेंगे।
उधर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज दबाव में है। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,229.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,230.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,206.00 रुपये तक गिरा है। 1 बजे के करीब यह 22.10 रुपये या 1.80% की गिरावट के साथ 1,207.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख