शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) का मुनाफा 63% घट कर 2,113.80 करोड़ रुपये

साल दर साल आधार पर एचडीएफसी (HDFC) के अक्टूबर-दिसंबर मुनाफे में 63% की भारी गिरावट आयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 5,300.00 करोड़ रुपये के मुकाबले एचडीएफसी ने चालू वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,113.80 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस बीच एचडीएफसी की शुद्ध आमदनी 8,678.7 करोड़ रुपये से 20% बढ़ कर 10,450 करोड़ रुपये रही।
कुल व्यय में वृद्धि के कारण कंपनी के मुनाफे को झटका लगा, जो कि 6,472.15 करोड़ रुपये से 17.18% बढ़ कर 7,584.69 करोड़ रुपये के रहे। वित्तीय लागत में 22% और अन्य खर्चों में 50% बढ़ोतरी से एचडीएफसी के कुल व्यय काफी अधिक रहे। कंपनी के कर व्यय भी 37% की बढ़ोतरी के साथ 755 करोड़ रुपये के रहे।
2017 की दिसंबर तिमाही और 2018 की सितंबर तिमाही में आईपीओ के जरिये एचडीएफसी एएमसी और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की हिस्सेदारी बिकवाली से एचडीएफसी के लाभ में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं कंपनी द्वारा दिये गये ऋण 3.86 लाख करोड़ रुपये और तिमाही दर तिमाही आधार पर शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.5% पर सपाट रहा।
साथ ही साल दर साल आधार पर एचडीएफसी की शुद्ध ब्याज आमदनी 2,737 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.60% की बढ़ोतरी के साथ 3,192 करोड़ रुपये रही। ठीक पिछली तिमाही में 1.13% के मुकाबले दिसंबर तिमाही में कंपनी का सकल एनपीए अनुपात बढ़ कर 1.22% रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,948.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,949.05 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,896.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 14.35 रुपये या 0.74% की गिरावट के साथ 1,934.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,051.00 रुपये और निचला स्तर 1,646.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख