शेयर मंथन में खोजें

ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) ने दुबई नें शुरू किया नया अस्पताल

ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) ने दुबई, यूएई में 150 बिस्तर वाला नया अस्पताल शुरू किया है।

कंपनी अस्पताल के जरिये रोगियों को तिगुनी देखभाल प्रदान करेगी। अस्पताल में नयी विशेषताओं के साथ सभी सामान्य सुविधाएँ होंगी, जिनमें न्यूरोलॉजी सुविधा भी पेश की जा रही है।
कंपनी के नये अस्पताल में प्रशंसित विशेषज्ञों की सुविधाएँ मिलेंगी। साथ ही अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा सेवाएँ आसानी से मिलेंगी।
दूसरी तरफ आज ऐस्टर डीएम के शेयर में कोई परिवर्तन नहीं आया। हालाँकि कारोबार के दौरान शेयर में हलचल जरूर दिखी। बीएसई में ऐस्टर डीएम का शेयर 155.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 157.00 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। अंत में यह बिना बदलाव के 155 रुपये के स्तर पर ही बंद हुआ। इस भाव पर ऐस्टर डीएम की बाजार पूँजी 7,831.02 करोड़ रुपये है।
बता दें कि फरवरी 2018 में सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 194.00 रुपये और निचला स्तर 140.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख