शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) करेगी शेयरों की वापस खरीद पर विचार

सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) का शेयर आज 1% से अधिक मजबूती के साथ बंद हुआ।

कोल इंडिया ने घोषणा की है कि 04 फरवरी को इसके निदेशक मंडल की एक बैठक होने जा रही है, जिसमें 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों की वापस खरीद (Buyback) पर विचार किया जायेगा।
इससे पहले कंपनी ने घोषणा की थी कि कोल इंडिया अपनी तीन सहायक कंपनियों को शेयर बेच कर 1,065 करोड़ रुपये जुटायेगी। तीनों कंपनियों के निदेशक मंडलों ने कोल इंडिया से शेयरों की वापस खरीद पर मुहर लगा दी है।
उधर बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 222.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 223.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कोल इंडिया का शेयर 227.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 220.70 रुपये के निचले भाव तक गिरा। अंत में यह 2.70 रुपये या 1.21% की मजबूती के साथ 225.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कोल इंडिया के शेयर का शिखर 316.55 रुपये और निचला स्तर 218.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख