शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी हाउसिंग, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प और वेदांत

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी हाउसिंग, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प और वेदांत शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, वेदांत, डाबर इंडिया, यूपीएल, पावर ग्रिड, अपोलो माइक्रो, सुंदरम फाइनेंस, देना बैंक, जेबीएफ इंडस्ट्रीज, इमामी और एनएमडीसी
आईसीआईसीआई बैंक - बैंक का तिमाही मुनाफा 2.8% घट कर 1,604.9 करोड़ रुपये रह गया।
आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन - 30 जनवरी को डिबेंचरों पर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया।
जिंदल स्टेनलेस - मुनाफा 59% घट कर 55 करोड़ रुपये रह गया।
इंटरनेशनल पेपर - साल दर साल आधार पर कंपनी का तिमाही मुनाफा 21 करोड़ रुपये से बढ़ कर 58 करोड़ रुपये रहा।
महिंद्रा हॉलिडेज - तिमाही मुनाफा 33% घट कर 21.24 करोड़ रुपये रह गया।
एलआईसी हाउसिंग - तिमाही मुनाफा 25.5% की बढ़ोतरी के साथ 596.3 करोड़ रुपये रहा।
हेक्सावेयर टेक - तिमाही दर तिमाही आधार पर हेक्सावेयर टेक का मुनाफा 28.3% घट कर 123.4 करोड़ रुपये रह गया।
एनटीपीसी - कंपनी का तिमाही मुनाफा 1% की बढ़ोतरी के साथ 2,385.4 करोड़ रुपये रहा।
अशोक बिल्डकॉन - कंपनी ने 32.3% अधिक 62.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
अजंता फार्मा - कंपनी ने 7.69 लाख शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख