शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) के शेयर में करीब 1% की मजबूती

बाजार में तेजी के बीच सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) के शेयर में करीब 1% की मजबूती देखने को मिल रही है।

हाल ही में बैंक ने केंद्र सरकार को तरजीही आवंटन के जरिये शेयर जारी करने के लिए 37.75 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया है। बैंक 10 रुपये प्रति वाले 43,23,17,880 इक्विटी शेयरों के लिए 27.75 रुपये के अधिमूल्य के साथ सरकार को शेयर आवंटित करेगा।
बता दें कि केंद्र सरकार ने कई सरकारी बैंकों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था, जिनमें सिंडिकेट बैंक भी शामिल है। सरकार बैंक को 1,632 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने जा रही है। तरजीही आवंटन के बाद सरकार की बैंक में हिस्सेदारी मौजूदा 76.16% से बढ़ कर 81.23% हो जायेगी।
बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर 36.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 36.85 रुपये पर खुला। करीब सवा 10 बजे बैंक के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.96% की बढ़ोतरी के साथ 36.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 73.65 रुपये और निचला स्तर 29.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख