शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 46.8% की जबरदस्त बढ़ोतरी

जनवरी 2018 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स के निर्यात में 46.8% और घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 11.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री जनवरी 2018 में 5,160 इकाई से बढ़ कर 2019 के इसी महीने में 5,762 इकाई और निर्यात 156 इकाई के मुकाबले 229 इकाई रहा। इस लिहाज से कंपनी की कुल जनवरी ट्रैक्टर बिक्री 5,316 इकाइयों के मुकाबले 12.7% की बढ़त के साथ 5,991 इकाई रही।
बेहतर बिक्री के नतीजों से एस्कॉर्ट्स के शेयर को सहारा मिला है। 661.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर 672.30 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान करीब 1.30 बजे 684.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 10.00 रुपये या 1.51% की मजबूती के साथ 671.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर एस्कॉर्ट्स की बाजार पूँजी 8,221.84 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,018.50 रुपये और निचला स्तर 542.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथ, 01 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख