शेयर मंथन में खोजें

एनसीसी (NCC) को मिले 4,089 करोड़ रुपये के ठेके

सरकारी निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी एनसीसी (NCC) को 4,089.7 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

एनसीसी ने घोषणा की है कि कंपनी को जनवरी 2019 में 4,089.7 करोड़ रुपये के कुल 9 ठेके प्राप्त हुए। इनमें 922.5 करोड़ रुपये के तीन ठेके सड़क निर्माण, 2,580.6 करोड़ रुपये के 5 ठेके इमारत निर्माण और 586.6 करोड़ रुपये का एक ठेका वॉटर डिविजन का है। कंपनी को ये ठेके केंद्र / राज्य सरकार की एजेंसियों से प्राप्त हुए हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में एनसीसी का शेयर 79.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 80.05 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 82.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। हालाँकि पौने 2 बजे के बाद शेयरों में हुई बिकवाली के कारण एनसीसी का शेयर 0.35 रुपये या 0.44% की कमजोरी के साथ 79.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 136.95 रुपये और निचला स्तर 63.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथ, 01 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख