शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) के मुनाफे में 25.69% की शानदार बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) के शुद्ध लाभ में 25.69% की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 212.84 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 267.52 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,067.76 करोड़ रुपये के मुकाबले 15% की वृद्धि के साथ 2,377.1 करोड़ रुपये रही।
बता दें कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने जुबिलेंट लाइफ के नतीजों को अनुमान के करीब बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने कहा है कि कम कर दर का कंपनी के मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ा। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के 241.8 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
जुबिलेंट लाइफ साइंसेज का एबिटा 18.3% की बढ़ोतरी के साथ 493.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 59 सुधर कर 20.8% रहा। इसके अलावा कंपनी की दवा आमदनी 29% की बढ़ोतरी के साथ 1,418 करोड़ रुपये रही, जो इसकी आमदनी में 60% का योगदान देती है। हालाँकि जुबिलेंट लाइफ का विशिष्ट इंजेक्टेबल व्यापार 3% की गिरावट के साथ 899 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी तरफ बीएसई में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज का शेयर शुक्रवार को 8.25 रुपये या 1.17% की बढ़ोतरी के साथ 711.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,039.00 रुपये और निचला स्तर 617.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख