शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के पहियों की रिम बिक्री में 26% की वृद्धि

जनवरी 2018 के मुकाबले 2019 के समान महीने में स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) की पहियों की रिम बिक्री में 26% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
कंपनी ने जनवरी 2018 में पहियों की रिम की 10.60 लाख इकाइयों के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 13.40 लाख इकाइयाँ बेचीं। जनवरी में स्टील स्ट्रिप्स के रिम कारोबार को जिन क्षेत्रों से सबसे अधिक सहारा मिला, उनमें ट्रैक्टर (58%) और दो-तिपहिया वाहन (178%) शामिल हैं।
इस दौरान मूल्य में कंपनी का कुल कारोबार 156.26 करोड़ रुपये से 28% अधिक 200 करोड़ रुपये और शुद्ध कारोबार 126.69 करोड़ रुपये से 29% बढ़ कर 163.96 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर शुक्रवार को 3.20 रुपये या 0.37% की मजबूती के साथ 871.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,473.70 रुपये और निचला स्तर 843.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख