शेयर मंथन में खोजें

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) करेगी शेयरों की वापस खरीद

दवा कंपनी अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के निदेशक मंडल ने शेयरों की वापस खरीद (Buyback) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कंपनी 1,300 रुपये प्रति की दर से 7,69,230 इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी, जो इसकी कुल इक्विटी के 5.22% के बराबर हैं। प्रस्तावित बायबैक कंपनी के सभी इक्विटी शेयरधारकों से होगा जिसमें प्रमोटर और प्रमोटर समूह के सदस्य शामिल हैं। बायबैक के लिए 12 फरवरी का दिन रखा गया है।
बता दें कि सितंबर 2018 की समाप्ति पर अजंता फार्मा में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 70.47% थी। वहीं सार्वजनिक निवेशकों में विदेशी निवेशकों के पास कंपनी की 10.13% हिस्सेदारी थी।
उधर बीएसई में अजंता फार्मा का शेयर शुक्रवार को 41.55 रुपये या 4.06% की कमजोरी के साथ 982.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,468.00 रुपये और निचला स्तर 897.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख