शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) के जनवरी उत्पादन में मामूली बढ़त, बिक्री घटी

साल दर साल आधार पर जनवरी 2019 में सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) का मासिक उत्पादन 0.9% की हल्की बढ़त के साथ 5.72 करोड़ टन रहा।

2018 की समान अवधि में कंपनी ने 5.66 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था। इस दौरान कोल इंडिया की कुल बिक्री 5.36 करोड़ टन से 2.3% की गिरावट के साथ 5.24 करोड़ टन रह गयी।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में देखें तो कंपनी का उत्पादन 44.06 करोड़ टन से 6.6% अधिक 46.96 करोड़ टन और कुल व्यापार 47.50 करोड़ टन से 4.6% बढ़ कर 49.70 करोड़ टन रहा।
उधर बीएसई में शुक्रवार को कोल इंडिया का शेयर 1.90 रुपये या 0.84% की कमजोरी के साथ 223.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 316.55 रुपये और निचला स्तर 218.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख